{"_id":"6a88aba2b62115c5bf013497","slug":"50-players-from-the-district-will-participate-in-state-level-kabaddi-and-karate-competitions-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-98493-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राज्य स्तरीय कबड्डी और कराटे में जिले के 50 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राज्य स्तरीय कबड्डी और कराटे में जिले के 50 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 से 24 अगस्त तक चरखी दादरी में आयोजित होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। चरखी दादरी में 22 से 24 अगस्त तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) कबड्डी और कराटे प्रतियोगिता में जिले के 50 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के खिलाड़ी शुक्रवार को चरखी दादरी के लिए रवाना हुए।
इसमें जिले के कबड्डी और कराटे के खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्गों में मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। राज्यभर से खिलाड़ी प्रतियोगिता में पहुंचेंगे और अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक और अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहेंगे। जिला खेल विभाग और प्रशिक्षकों की ओर से खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन बनाए रखने और खेल भावना के साथ मुकाबले खेलने के लिए प्रेरित किया गया है।
एईओ जगदीश अहलावत ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर तैयारी की है। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया है। उम्मीद है कि खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले के लिए पदक जीतकर नाम रोशन करेंगे।