फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   50 lakh rupees grabbed by taking cash instead of check

चेक की जगह नकद लेकर 50 लाख रुपये हड़पे

Fri, 23 Jul 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
50 lakh rupees grabbed by taking cash instead of check
गुरुग्राम। बिल्डर कंपनी ने अपने तीन कर्मचारियों पर साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। आरोप है कि इन कर्मचारियों ने कुछ प्रॉपर्टी डीलरों के साथ मिलकर लोगों से नकद में लाखों रुपये ले लिया। अब तक 50 लाख रुपये लिए हड़पने की बात सामने आई है। कंपनी प्रबंधन की शिकायत पर सुशांत लोक थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह शिकायत मैसर्स राजदरबार बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से धीरेंद्र सिंह ने दी है।
फर्जीवाड़े का आरोप अंकित शर्मा, राजीव अरोड़ा व रमेश कुमार बिश्नोई पर लगाया गया है। कंपनी का कार्यालय सेक्टर-43 में है। अंकित शर्मा कंपनी में डीजीएम सेल्स, राजीव अरोड़ा एजीएम सेल्स व रमेश कुमार बिश्नोई सहायक मैनेजर सेल्स के पद पर थे। कंपनी प्लॉट, विला, फ्लोर व कमर्शियल शॉप बेचती है। इन सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी प्लॉट व फ्लोर की मार्केटिंग करने की थी। रमेश की रिपोर्टिंग अंकित को और अंकित व राजीव की रिपोर्टिंग पियूष गोयल को थी। आरोप है कि अंकित शर्मा ने कई लोकल प्रॉपर्टी डीलरों से दोस्ती की और कंपनी की एक फर्जी मोहर बना ली। जिसके बाद इन्होंने बुकिंग के नाम पर लोगों से नकद लेना शुरू कर दिया। जबकि कंपनी नकद में डील नहीं करती। कंपनी अधिकारियों की जानकारी के बगैर इन्होंने लोगों से लिए 8-10 चेक कंपनी के खाते में जमा करा दिए ताकि लोगों को भरोसा हो जाए कि उनका पैसा कंपनी में जा रहा है। अप्रैल 2021 में अंकित शर्मा ने इस्तीफा दे दिया और वॉट्सएप मैसेज भेजकर नकद डील के लिए माफी मांगी। लॉकडाउन खुलने के बाद उसे हैंडओवर प्रक्रिया के लिए बुलाया गया। लेकिन वो नहीं आया और परिवार के साथ हिसार से भाग गया। उसका मोबाइल भी बंद था। कार्यालय में कुछ प्रॉपर्टी डीलर भी आए और उसके बारे में पूछा। तब पता चला कि अंकित को उन्होंने नकद दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed