फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   47 thousand rupees were cheated from a girl by posing as a customer care worker of Blinkit

Gurugram News: ब्लिंकिट का कस्टमर केयर कर्मी बनकर युवती से 47 हजार रुपये ठगे

Wed, 12 Feb 2025 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
47 thousand rupees were cheated from a girl by posing as a customer care worker of Blinkit
गुरुग्राम। थाना साइबर अपराध मानेसर क्षेत्र में जालसाज ने ब्लिंकिट का कस्टमर केयर कर्मी बनकर एक युवती से 47,215 रुपये की ठगी की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गुरुग्राम के सेक्टर-86 निवासी पूनम सेठ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 19 जनवरी को ब्लिंकिट से किराने का सामान ऑर्डर किया था। इसमें कुछ सामान की समयावधि समाप्त हो चुकी थी। इसके लिए पूनम ने गूगल पर ब्लिंकिट का कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। कॉल करने पर उसने रुपये रिफंड करने के लिए कहा। कॉल पर बात करने वाले ने पूनम को बताया कि उनके पास कार्यालय से कॉल आएगी। इसके बाद पूनम के व्हाट्सएप नंबर पर एक वीडियो कॉल आई। वीडियो कॉल करने वाले ने अपना चेहरा नहीं दिखाते हुए उससे भुगतान के बारे में जानकारी ली, जिसके जरिए किराने का सामान आर्डर किया गया था। वीडियो कॉल करने वाले ने पूनम से बैंक का नाम पूछा और निर्देश देते हुए उलझाए रखा। इसी दौरान पूनम के बैंक खाता से 47,215 रुपये कट गए। पूनम ने जब राशि कटने के बारे में पूछा तो कॉल करने वाले ने बताया कि गलती से रुपये कट गए हैं और कुछ समय बाद वापस कर दिए जाएंगे। वह रिफंड प्रक्रिया करने के बहाने पूनम को जानकारी देता रहा। वह उसे स्क्रीन शेयर करने, गूगल-पे के स्कैनर पर जाने व अकाउंट नंबर जोड़ने के बारे में बताया। वहीं, पासवर्ड बताने के अलावा डेबिट की गई राशि जोड़ने के लिए कहने लगा, लेकिन पूनम के समझ में आ गया कि उसके साथ ठगी हो गई है। पीड़िता ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ शिकायत दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed