{"_id":"6117c3f38ebc3ee52564a79e","slug":"4041-people-got-tested-to-identify-the-infection-gurgaon-news-noi5992026153","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण की पहचान के लिए 4041 लोगों ने कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण की पहचान के लिए 4041 लोगों ने कराई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। जिले में संक्रमण का असर कम हो गया है लेकिन तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग मरीजों की पहचान को लेकर कोई लापरवाही नहीं उठाना चाहता। यही वजह है कि कोरोना की जांच में कोई कमी नहीं आ रही है। पिछले करीब दो सप्ताह से जांच की संख्या बढ़ाई गई है। इसी क्रम में शनिवार को कोविड जांच के लिए 4041 लोगों ने नमूने दिए, जिसमें से 696 की रैपिड एंटीजन जांच की गई।
वहीं, 3345 लोगों ने आरटी-पीसीआर जांच के लिए नमूने दिए। स्वास्थ्य विभाग जिले के नागरिक अस्पताल व उपमंडल अस्पतालों में शिविर लगाने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी शिविर लगाकर कोरोना की जांच कर रहा है। अब संक्रमण के मामले भी दहाई के आंकड़े से नीचे रहते हैं। इसी क्रम में शनिवार को भी कोरोना के महज 4 नए मरीज आए तो वहीं 11 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। अब जिले में 71 मरीज सक्रिय हैं, जिसमें से 6 अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
वहीं, 65 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। शनिवार को किसी भी मरीज की मौत न होने से संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 921 पर ही सीमित है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 180978 तक पहुंच गई है, जिसमें से 179986 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।