फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   400 families in sorrow and anger, demonstrated

गम और गुस्से में 400 परिवार, रात भर कुछ खाया न सोए

Fri, 11 Feb 2022 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
400 families in sorrow and anger, demonstrated
गुरुग्राम। सेक्टर-109 की चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी में रहने वाले 400 से अधिक परिवार गम और गुस्से में हैं। पुलिस, डीटीपी और बिल्डर को इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए लोगों ने सुबह से ही प्रदर्शन शुरू कर दिया था, जो दोपहर तक जारी रहा। गुस्से के साथ ही इन लोगों में गम और दहशत साफ देखी जा सकती है। दहशत का आलम यह है कि सोसाइटी में रहने वाला कोई भी परिवार न तो रात भर सो पाया और और न ही किसी ने कुछ खाया। हालांकि आसपास के ग्रामीण (बाबूपुर) और सोसाइटी के लोग उन्हें सांत्वना देकर ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन

लोगों ने उन्हें खाने-पीने से लेकर अपने घरों में आराम करने का अनुरोध भी किया, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। अब, इन लोगों की आंखों में आशियाना उजड़ने का खौफ साफ दिख रहा है। एनडीआरएफ की रिपोर्ट के बाद लोग ज्यादा दहशत में हैं। एनडीआरएफ ने अपनी रिपोर्ट में पूरी इमारत को रहने के लायक नहीं बताया है। उनकी रिपोर्ट के अनुसार ड्राइंग रूम में एक भी पिलर नहीं है। जो सरिया लगा है वह भी कमजोर है। कुल मिलाकर रिपोर्ट कह रही है कि पूरी इमारत कमजोर है और इसमें रहना खतरे से खाली नहीं है। फ्लैट कभी भी भरभरा कर टूट सकते हैं। लोगों को रह रहकर अब अपने आशियाने उजड़ने का डर सता रहा है। यहां तक दहशत है कि अगर इसमें घुसे तो हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

आसपास की सोसाइटी में भी पसरा खौफ
चिनटेल्स पैराडाइसो ही नहीं, यहां की आसपास की सोसाइटियों के लोगों में भी किसी अनहोनी को लेकर खौफ व्याप्त है। इनमें रहने वाले लोग भी अपने परिवार की सुरक्षा को चिंतित नजर आ रहे हैं। इन्हें डर है कि कहीं उनके साथ भी बिल्डर ने धोखा न कर दिया हो, हालांकि अपनी चिंता के बीच लोग हादसे के शिकार लोगों को ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम अपने परिवार के सदस्यों को असुरक्षित हालात में कैसे रख सकते हैं। जो भी दोषी है सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
- निधि शर्मा, निवासी चिनटेल्स पैराडाइसो
घटना के बाद से सभी लोग खौफ में हैं। अगर पहले ही शिकायत पर कार्रवाई की जाती तो यह हादसा नहीं होता।
- सोनम अरोड़ा, निवासी चिनटेल्स पैराडाइसो
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed