फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   40 thousand applications for 8730 seats

8730 सीटों के लिए 40 हजार आवेदन

Mon, 06 Sep 2021 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
40 thousand applications for 8730 seats
गुरुग्राम। महाविद्यालयों में दाखिलों के लिए 8730 सीटों के लिए 40 हजार छात्रों ने सोमवार दोपहर तक ऑनलाइन आवेदन किए। आवेदन फॉर्म में दाखिला के लिए मनपसंद महाविद्यालय का विकल्प भरने वाले महाविद्यालयों में ऑनलाइन सत्यापन किया जा रहा है, जो कि 8 सितंबर को पूरा किया जाएगा। पहले उच्चतर शिक्षा विभाग ने 2 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय दिया था, जिसका बढ़ाकर 6 सितंबर कर दिया था। शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 में 9262 आवेदन, रेलवे रोड स्थित द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में 13629 आवेदन, राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 में 12 हजार से अधिक आवेदन, राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-52 में 619 आवेदन, राजकीय महाविद्यालय फर्रुखनगर में 584 आवेदन और राजकीय महाविद्यालय रिठौज में 315 आवेदन सहित अन्य राजकीय महाविद्यालयों में 40 हजार आवेदन छात्रों ने किए हैं।
विज्ञापन

इसके उपरांत उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा पहली मेरिट 11 सितंबर को जारी होगी, जिसमें नाम शामिल होने वाले छात्र 15 सितंबर तक छात्र फीस जमा करा सकेंगेे। दूसरी मेरिट 17 सितंबर को जारी होगी। दूसरी मेरिट के बाद भी अगर महाविद्यालयों में सीटें खाली रहती हैं तो ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से महाविद्यालय स्तर पर दाखिला प्रक्रिया चलाई जाएगी। दाखिला के लिए फीस जमा कराने के लिए ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

आवेदन फॉर्म की गलतियों के लिए 48 घंटे
महाविद्यालयों में आवेदन फॉर्मों का ऑनलाइन सत्यापन किया जा रहा है। जिन छात्रों के फॉर्मों में गलतियां मिल रही हैं, उनके मोबाइल पर महाविद्यालय की ओर से संपर्क करके गलती ठीक करने के बारे में जानकारी दी जा रही है। ऐसे में छात्र को अपने आवेदन फॉर्म को लॉगइन करके 48 घंटें के अंदर गलती ठीक करनी होगी। अगर छात्र निर्धारित 48 घंटों में गलती ठीक नहीं करता है तो उसका फॉर्म उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा रद्द कर दिया जाएगा और छात्र का नाम मेरिट में नहीं आ सकेगा। इस बारे में भी महाविद्यालयों के नोडल अधिकारियों द्वारा छात्रों को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed