फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   40 Acres of Wheat Crop Burnt After Power Line Snaps

Gurugram News: बिजली का तार टूटने से 40 एकड़ गेहूं की फसल जली

Wed, 15 Apr 2026 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
40 Acres of Wheat Crop Burnt After Power Line Snaps
किसानों ने मांगा मुआवजा, फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। खोड गांव में किसानों की लगभग 40 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर के समय खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली का तार अचानक टूटकर खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गया।इससे फसल में आग लग गई और आग तेजी से पूरे खेत में फैल गई।


खोड गांव के किसान चिराग, मोहित, सोनू, देविन्द्र, अंकित, रोहताश, राजबीर, राजेन्द्र, रमेश, श्याम, जगमेन्द्र सहित कई किसानों की तैयार फसल पूरी तरह जल गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक लगभग 40 एकड़ फसल जल चुकी थी और थोड़ी बहुत फसल बची रह गई थी लेकिन शाम के समय फिर से टूटी हुई बिजली की तार में चिंगारी उठने से बची हुई फसल में भी दोबारा आग लग गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की एक और गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन




इस घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और उनकी महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई है। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है ताकि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed