फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   4 lakhs cheated on the pretext of getting a job

Gurugram News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4 लाख ठगे

Fri, 03 Jan 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
4 lakhs cheated on the pretext of getting a job
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना । हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से 4 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। जब युवक को ठगी का अहसाह हुआ तो पैसे मांगे, लेकिन 8 माह बीत जाने के बाद भी रकम नहीं लौटाई गई। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुन्हाना सिटी थाना में देकर क़ानूनी कार्रवाई की मांग की है |


पुलिस को दी शिकायत में पेमाखेड़ा गांव निवासी हरपाल ने बताया कि मार्च 2023 में उसकी मुलाकात सुभाष निवासी नगीना से हुई थी। उसने नूंह डीसी ऑफिस में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत क्लर्क की नौकरी दिलाने के लिए कहा। आरोपी ने कहा कि उसके पिता सत्तारूढ़ दल में एक बड़े पद पर हैं, जिनकी अच्छी पकड़ है | पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया और नौकरी के बदले 4 लाख रुपये की मांग की। गत 17 मई को आरोपी का फोन आया कि खाते में पैसे डाल दो काम करा दूंगा। आरोपी के खाते में करीब 2 लाख 50 हजार रुपए ऑनलाइन डाल दिए। इसके अलावा 1 लाख 50 हजार रुपये कैश दिए । पीड़ित ने बताया कि आरोपी करीब 6 महीने तक नौकरी लगवाने का झांसा देता रहा। जब उसके बारे आसपास से पता किया तो लोगों ने बताया कि आरोपी इसी तरह से लोगों के साथ ठगी करता है। इससे पहले कई लोगों से ठगी कर चुका है। पीड़ित हरपाल ने बताया जब आरोपी से पैसे मांगे गए तो उसने अपने सभी फोन बंद कर दिए। आरोपी के घर गए तो उसके पिता ने यह कहकर घर से भगा दिया कि पैसे नहीं मिलेंगे। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शहर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है ,शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed