फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   38 teams landed in the city for fogging

फॉगिंग के लिए शहर में उतरीं 38 टीमें

Fri, 29 Oct 2021 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
38 teams landed in the city for fogging
गुरुग्राम। शहर में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग और लार्वा नाशक दवा का छिड़काव कराने के लिए 38 टीमें मैदान में उतार दी गई है। ये टीमें दो शिफ्टों में काम करेगी। टीमों को एक पूरा शेड्यूल बनाकर दिया गया है। सबसे अधिक फोकस वजीराबाद और गुड़गांव गांव की पीएचसी क्षेत्र में पड़ने वाले क्षेत्र में किया जा रहा है। अब दोनों क्षेत्रों में डेंगू के अधिक मामले मिले हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें लगातार घरों में जांच भी कर रही है।
विज्ञापन

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) हरीओम अत्री ने बताया कि लोगों को डेंगू एवं मलेरिया के बचाव उपायों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी पानी जमा होने पर उसमें मच्छर पैदा हो जाते हैं और डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारी फैलने का खतरा रहता है। अगर हम सब जागरूक रहें तो मच्छर से होने वाली डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारी नहीं होंगी। अगर कहीं पर पानी एकत्रित है तो उसकी जानकारी अपने वार्ड पार्षद व नगर निगम या स्वास्थ्य विभाग की टीम को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed