फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   33.80 lakhs were cheated by promising good returns on investment

Gurugram News: निवेश करने पर अच्छे रिटर्न का झांसा देकर 33.80 लाख ठगे

Thu, 27 Jun 2024 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
33.80 lakhs were cheated by promising good returns on investment
आरोपियों ने वाट्सएप ग्रुप में जोड़कर पोर्टल के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग के लिए राजी किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर ठगों ने एक बैंककर्मी से शेयर बाजार में निवेश करने पर अच्छे रिटर्न मिलने का झांसा देकर करीब 33.80 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उसे वाट्सएप ग्रुप में जोड़कर पोर्टल के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए राजी किया। साइबर अपराध थाना पुलिस पूर्व ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-31 निवासी नीति शर्मा एक्सिस बैंक सेक्टर 128, नोएडा में कार्यरत हैं। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मई में उन्हें मुंबई मार्केट ग्रुप नामक एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। इसमें कुछ सदस्य लोगों को एक पोर्टल के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग के लिए प्रेरित कर रहे थे। कुछ लोग शेयर से होने वाले मुनाफे को भी ग्रुप में शेयर कर रहे थे। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें भी खाता खोलने के लिए राजी कर लिया और 17 मई को एक फॉर्म दिया। उन्होंने निवेश के लिए एक लॉग इन दिया और विभिन्न बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा। इस पर 33.80 लाख रुपये शेयर बाजार में निवेश कर दिया। कुछ दिन बाद जब पैसे निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने अनुमति नहीं दी। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ और पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन

केस दो-
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगे 7.50 लाख
गुरुग्राम। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 7.50 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस पूर्व ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इंद्रा नगर लखनऊ निवासी मयूर अग्रवाल सेक्टर 65 में किराए पर रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसम्बर 2023 में एक वाट्सएप ग्रुप ज्वाइन किया था। जिसमें डॉक्टर अर्जुन नामक व्यक्ति ने कहा कि उसके बताए हुए एप पर ट्रेडिंग करेंगे तो ज्यादा मुनाफा होगा। इस पर पीड़ित ने 7.50 लाख रुपये निवेश कर दिया। जब पैसे निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकला। इसके आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

----
केस तीन
फर्जी एप से 7.82 लाख रुपये ठगे
गुरुग्राम। सेक्टर-89 निवासी राजा तंवर ने साइबर थाना पुलिस मानेसर में दी शिकायत में बताया कि 2 मई को एक युवक ने वाट्सएप पर संपर्क किया और डीमैट खाता खोला। आरोपी ने इसमें सात हजार रुपये का लेन-देन किया। 13 मई 24 को 5 पैसा कैपिटल लिमिटेड के नाम से आरोपी ने 7,82,000 रुपये का निवेश कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने अच्छे रिटर्न के नाम पर उसे प्रेरित किया और फर्जी एप में पैसा निवेश किया। आरोपियों ने फाइव पैसा एप से मिलती-जुलती एप बनाई और पैसे निवेश कराया। ब्यूरो
केस 5
परिचित बताकर 74 हजार ठगे
गुरुग्राम। परिचित बताकर ठग ने एक युवक से 74 हजार रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस साउथ ने केस दर्ज कर लिया है। घामडौज निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। आरोपी ने कहा कि शर्मा जी बोल रहा हूं, कुछ पैसे ट्रांसफर करवा रहा हूं जो कि दूसरे नंबर पर भेज देना। खाते में 15,0000 रुपये भेजने का मैसेज भेजा था। पीड़ित ने 74 हजार रुपये दूसरे नंबर पर ट्रांसफर कर दिए, बाद में ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
केस-6
लोन दिलाने के नाम पर 49 हजार ठगे
गुरुग्राम। लोन दिलाने के नाम पर 49 हजार रुपये के ठगी मामले में साइबर थाना पश्चिम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर 12 निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन मई को एक युवक का फोन आया। आरोपी ने कहा कि रिलायंस फाइनेंस कंपनी से बोल रहा हूं और लोन की आवश्यकता है क्या। आरोपी ने कहा कि चार लाख रुपये का लोन हो जाएगा। अलग-अलग फीस बताकर कुल 49,008 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। ब्यूरो


--
नौकरी दिलाने के नाम पर 19 हजार ठगे
गुरुग्राम। एक युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर 19 हजार रुपये की ठगी मामले में साइबर थाना पुलिस ईस्ट ने केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-13 निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक मोबाइल पर सुरेंद्र नामक युवक से बातचीत हुई थी। आरोपी ने एक निजी कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर कई बार में 19199 रुपये ले लिए। आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया। पीड़ित ने बताया कि 17 मार्च को आरोपी ने पैसे लिए थे। ब्यूरो

----
एयर टिकट के नाम पर 3.86 लाख ठगे
गुरुग्राम। सेक्टर-52 निवासी ज्ञान चन्दु का पीजी है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सहकर्मी श्वेता त्यागी ने जनवरी में एक मोबाइल नंबर दिया था। 18 जनवरी को प्रवीन सिंह से स्पाइस जेट एयर लाइंस का टिकट दिल्ली से बैंकॉक के लिए बुक कराया था। एक टिकट का 33975 रुपये तय किया और 12 टिकट बुक कराया था। आरोपी को 3,86,444 रुपये भेजे थे। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने एयर टिकट नहीं दिया और मोबाइल बंद कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed