फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   33 KV power substation started in Vatika City

Gurugram News: वाटिका सिटी में 33 केवी बिजली सब स्टेशन शुरू

Mon, 19 May 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
33 KV power substation started in Vatika City
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया उद्घाटन, पांच हजार परिवारों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने रविवार को वाटिका सिटी क्षेत्र में 33 केवी के नवीन बिजली सब स्टेशन का उद्घाटन किया। इस सब स्टेशन की लंबे समय से लोग प्रतीक्षा कर रहे थे। नए सबस्टेशन से सेक्टर 82-83 वाटिका सिटी में रहने वाले करीब पांच हजार परिवारों को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार नागरिकों को समयबद्धता के साथ उच्च स्तरीय बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हर घर को गुणवत्तापूर्ण और स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के प्रयासों के क्रम में इस सब स्टेशन को शुरू किया गया है। गुरुग्राम को जाम मुक्त और सुगम यातायात व्यवस्था वाला शहर बनाने के लिए वर्ष 2025 में विभिन्न परियोजनाओं को धरातल पर लाया जाएगा और उनका त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन



पर्यावरण मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में सरकार के स्तर पर विभिन्न गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। इस संदर्भ में उन्होंने चंडीगढ़ में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की है। जिसमें गुरुग्राम को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लेकर तीन माह में पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य एकल-प्रयोग पॉलीथिन के उपयोग को पूरी तरह समाप्त करना और इसके स्थान पर पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को अपनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed