फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   30 e-buses arrive at GMCBL depot

Gurugram News: जीएमसीबीएल डिपो में पहुंची 30 ई-बसें

Thu, 29 Oct 2026 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
30 e-buses arrive at GMCBL depot
छह बसों का हुआ पंजीकरण, किराये व रूट का इंतजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जीएमसीबीएल सेक्टर-10 डिपो में पीएम-ई योजना के तहत 30 ई-बसें पहुंच चुकी हैं। इनमें से छह बसों का पंजीकरण पूरा हो चुका है, जबकि अन्य बसों के पंजीकरण के लिए फाइल को आरटीए गुरुग्राम के कार्यालय में भेजा गया है। नौ मीटर लंबी इन ई-बसों में करीब 25 यात्रियों के बैठने की सुविधा है। जीएमसीबीएल प्रबंधन की ओर से ई-बसों के लिए रूटों व किराये की सूची का इंतजार है। प्रबंधन द्वारा बसों के संचालन को लेकर रूटों का मंथन किया जा रहा है।
गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) ने शहर में 20 रूटों का सर्वे भी किया हुआ है, जिसके तहत द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ लगती सोसाइटियों तक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने की योजना है। इनमें शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ई-बसों का संचालन किया जाएगा। ई-बसें एसी हैं, ऐसे में जीएमसीबीएल के अधिकारी इन एसी बसों के लिए रूटों पर किलोमीटर के हिसाब से किराया तय करेंगे। गुरुग्राम सब ट्रांजिट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा ई-बसों का जिले के रूटों पर संचालन किया जाएगा। अक्तूबर माह के अंत तक 40 ई-बसों जीएमसीबीएल बेडे़ में शामिल होंगी। पहले चरण में करीब छह रूटों पर ई-बसों का संचालन शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन

----
ई-बसों के संचालन को लेकर तैयारियां की जा रही है। सभी बसों के पंजीकरण संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इनकों रूटों पर संचालित किया जाएगा। - विश्वजीत चौधरी, सीईओ, जीएमसीबीएल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed