फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   3 thousand kg single use plastic seized

3 हजार किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

Fri, 02 Sep 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
3 thousand kg single use plastic seized
गुरुग्राम। नगर निगम की विशेष टीम ने शुक्रवार को बेगमपुर खटोला स्थित आनंद पॉली नामक कंपनी पर छापा मारा। यहां से 3000 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की है। टीम ने कंपनी पर जुर्माना कर प्रबंधन को प्रतिबंधित सामग्री की खरीद-बिक्री और उत्पादन बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर निगम को जानकारी मिली कि बेगमपुर खटोला में श्री आनंद पॉली नामक कंपनी में भारी मात्रा में प्लास्टिक है। जानकारी मिलते ही सफाई निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, गौरव कुमार, अमन कुमार व अमन अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के दौरान वहां पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पाया गया। टीम के सदस्यों ने माइक्रो मीटर की मदद से वहां मिले प्लास्टिक की जांच की और लगभग 3 हजार किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक को तुरंत ही जब्त कर लिया। यह सामग्री 4 पिक-अप गाड़ियों में भरकर निगम के स्टोर रूम में पहुंचाई गई। सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने कहा कि एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित किया हुआ है। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का निर्माण, भंडारण एवं उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नगर निगम की विशेष टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। विभिन्न मार्केट क्षेत्रों, सब्जी मंडियों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में निगम की टीम ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed