{"_id":"6a09cdbe06f6f7ac7605c51f","slug":"292-bottles-of-liquor-of-famous-brands-recovered-from-the-first-floor-of-navketan-apartment-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-88341-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नवकेतन अपार्टमेंट की पहली मंजिल से नामी ब्रांडों की 292 बोतलें शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नवकेतन अपार्टमेंट की पहली मंजिल से नामी ब्रांडों की 292 बोतलें शराब बरामद
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन की शुरू
गुरुग्राम। सेक्टर-31 की पॉश सोसाइटी में शामिल नवकेतन अपार्टमेंट में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने 16 मई को दबिश देकर 292 बोतल महंगे ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की है। फ्लैट को अवैध शराब का गोदाम बनाकर रखा गया था। पुलिस ने आरोपी विक्रम यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि सेक्टर-31 के नवकेतन अपार्टमेंट की पहली मंजिल के एक फ्लैट का इस्तेमाल अवैध रूप से शराब का स्टॉक करने के लिए किया जा रहा है। ऐसे में आबकारी विभाग और सेक्टर-40 थाने पुलिस ने मौके पर दबिश दी। फ्लैट के कमरों की अलमारियों से अलग-अलग नामी व महंगे ब्रांडों की 292 बोतलें शराब बरामद हुई। छापे के दौरान मौके पर मौजूद आरोपी विक्रम यादव से शराब के भंडारण व बिक्री से जुड़े वैध दस्तावेज, परमिट या लाइसेंस मांगे गए। बताया जा रहा है कि वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके बाद आबकारी विभाग ने पूरी खेप जब्त कर ली। वहीं, आबकारी विभाग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विक्रम यादव के खिलाफ आबकारी एक्ट, आईपीसी की विभिन्न धाराओं और गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
-- --
आरोपी के क्षेत्र में शराब के ठेके हैं। शराब बरामद मामले में दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। फ्लैट से बरामद शराब को लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - राजेश, इंस्पेक्टर व प्रभारी, सेक्टर-40 थाना