फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   261 new cases found in gurugram

कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार के पार

Mon, 28 Sep 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
261 new cases found in gurugram
गुरुग्राम। जिले में अब कोरोना के मरीजों के स्वस्थ होने का आंकड़ा बढ़ने लगा है। सोमवार को 261 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, 311 मरीजों ने कोरोना को मात दी। इसके साथ ही कोरोना से एक भी मौत नहीं होने पर जिले को राहत मिली। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 20175 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि लोगों में जागरूकता बढ़ने से संक्रमितों के आंकड़े को कम किया जा सकता है। लोगों की भारी संख्या में जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि 17495 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 2510 मरीज संक्रमित हैं। इनमें से 2257 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 25 मरीज जिला कोविड केयर केंद्रों में भर्ती है। वहीं, 228 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन है। सोमवार को कुल 3243 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 998 नमूनों की जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट से की गई। जबकि 2245 नमूने की आरटीपीसीआर जांच की गई। सरकारी अस्पताल में अभी 1548 जांचों के परिणाम आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed