{"_id":"607b1f018ebc3e590a005884","slug":"2549-infected-in-a-day-2-died-gurgaon-news-noi57772508","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में आए अब तक के सर्वाधिक 2549 संक्रमित, 2 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में आए अब तक के सर्वाधिक 2549 संक्रमित, 2 की मौत
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है। इसी क्रम में शनिवार को फिर से एक दिन में इस वर्ष के सर्वाधिक 2549 नए मरीज आए तो संक्रमण के चलते 2 मरीजों की मौत भी हुई। वहीं, 836 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया।
मालूम हो कि 2020 में एक दिन में आने वाले कोरोना के सर्वाधिक मरीजों की संख्या 964 थी और 8 नवंबर 2020 को एक दिन में इतने मरीज आए थे। पिछले 11 अप्रैल को एक दिन में आने वाले सर्वाधिक मरीजों का रिकॉर्ड टूटा था और एक दिन में उस वक्त के सबसे ज्यादा 1084 मरीज आए थे और महज 6 दिन में उसी रिकॉर्ड के दोगुने से ज्यादा मरीज आ गए। कोरोना संक्रमण के यह आंकड़े जिले में संक्रमण की भयावह स्थिति को बताने के लिए काफी हैं।
मार्च की शुरुआत से ही बिगड़ी थी स्थिति :
मार्च की शुरुआत के साथ ही जिले में स्थिति बिगड़ने लगी थी तो अब तक हालात ठीक नहीं हो पाए हैं। गुरुग्राम में अब सक्रिय मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 10 हजार 691 हो गई है। इसमें से 10 हजार 85 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं जबकि 606 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिले में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 79324 पर पहुंच चुका है। इसमें से 68 हजार 257 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 376 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में उपचाराधीन 606 मरीजों में से 524 का जिला कोविड हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है जबकि 70 मरीज कोविड अस्पताल व 12 कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।
विज्ञापन
10035 से लिए नमूने
शनविार को जिले में 10 हजार 35 लोगों से कोविड जांच के लिए नमूने लिए गए। इसमें से 8698 की आरटी-पीसीआर व 1337 नमूनों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की जाएगी। इसी के साथ जिले में कोरोना जांच की संख्या अब बढ़कर 10 लाख 72 हजार 299 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 79 हजार 324 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इतनी बड़ी संख्या में जांच करने वाला गुरुग्राम प्रदेश का इकलौता जिला है।
अप्रैल में इस तरीके से बढ़ी जांच व मरीज :
तिथि - मरीज - जांच
1 अप्रैल - 381 - 5504
2 अप्रैल - 398 - 5595
3 अप्रैल - 606 - 5240
4 अप्रैल - 555 - 5134
5 अप्रैल - 581 - 6127
6 अप्रैल - 604 - 7151
7 अप्रैल - 611 - 7017
8 अप्रैल - 741 - 8043
9 अप्रैल - 703 - 8008
10 अप्रैल - 864 - 8071
11 अप्रैल - 1084 - 8364
12 अप्रैल - 1132 - 8545
13 अप्रैल - 998 - 9013
14 अप्रैल - 1151 - 1007
15 अप्रैल - 1434 - 10079
16 अप्रैल - 1919 - 11003
17 अप्रैल - 2549 - 10035