फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   229 new corona cases found

संक्रमण के 229 नए मरीज मिले, 122 स्वस्थ

Fri, 04 Sep 2020 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
229 new corona cases found
गुरुग्राम। जिले में नए कोरोना मरीजों की संख्या तूफानी गति से बढ़नी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ मरीजों की संख्या बढ़ने के लिए बारिश और मच्छरजनित बीमारियों को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। शुक्रवार को भी 229 नए मरीज आए तो महज 122 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब बढ़कर 12750 तक पहुंच चुकी है, वहीं जिले में अब तक 135 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

नए मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर अब कम होकर 88 (88.18) फीसदी हो गई है। वहीं नए मरीजों के बढ़ने के कारण उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक बार फिर से बढ़कर 1300 के पार चली गई है। कुल मरीजों में से अब 1372 मरीज सक्रिय हैं, जिसमें से 1206 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि शेष मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। शुक्रवार को जिले में 2248 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। शासकीय लैब में आरटी-पीसीआर व रैपिड एंटीजन किट के जरिए 1699 लोगों की जांच की गई जबकि निजी लैब में आरटी-पीसीआर व रैपिड एंटीजन किट के जरिए 549 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed