फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   220 new corona infected in gurugram

गुरुग्राम में मिले 220 नए कोरोना संक्रमित, 8 की हुई मौत

Tue, 25 May 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
220 new corona infected in gurugram
गुरुग्राम। हरियाणा में पिछले 23 दिनों से लगे लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण के विस्तार में कमी आई है। राज्य के सभी जिलों में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या में भी काफी कमी आई है। जिले में एक दिन में संक्रमित मरीज मिलने की संख्या 5 हजार से ऊपर पहुंच गई थी, अब सिर्फ 200 के आसपास एक दिन में कोरोना के नए बीमार मिल रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को 220 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 8 लोगों की मौत हुई है। जबकि 788 लोगों ने संक्रमण को मात देकर घर वापसी की हैै। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम जिले में अभी तक 179069 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं, जिसमें 174938 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, जबकि 771 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 3360 सक्रिय केस हैं, जिसमें 2839 लोग होम आइसोलेशन हैं, जबकि 12 लोग जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं और 509 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम जिले में वैक्सीन लगाने का अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। मंगलवार को 55 सेशन पर 6870 लोगों ने वैक्सीन लगवाई जिसमें 6288 लोगों ने पहली डोज और 582 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 3878 लोगों ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर और 2992 लोगों ने निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाया। मंगलवार को 18 से 44 वर्ष के 3756 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई, जिसमें 1047 लोगों ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और 2709 लोगों ने निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 45 वर्ष या इससे अधिक उम्र के 2694 लोगों को टीके लगाए गए। जिसमें 2178 लोगाों ने पहली डोज और 516 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं, 110 स्वास्थ्य कर्मियों में सेे 83 ने पहली डोज और 27 ने वैैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। जबकि 310 फ्रंट लाइन वर्कर्स में से 271 ने पहली डोज एवं 39 ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। मंगलवार तक गुरुग्राम जिले में 641140 लोगों को वैैक्सीन की डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed