{"_id":"59626c904f1c1b6b578b45f7","slug":"21499622544-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर साढ़े चार लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर साढ़े चार लाख की ठगी
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर साढ़े चार लाख की ठगी
सेक्टर -56 थानांतर्गत एफ ब्लॉक निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर साढ़े चार लाख की ठगी की गई है।
युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे अलग अलग बैंक खातों में पैसे जमा कराए हैं और अब फोन बंदकर गायब हो गया है। पुलिस ने युवती की शिकायत दर्ज कर बैंक खातों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी अरविंद दहिया के मुताबिक युवती ने शादी के योग्य दूल्हे की तलाश में जीवन साथी डॉट काम वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराया था। इसके बाद अमरदीप नाम का युवक उसके संपर्क में आया। इस युवक ने खुद को कैलिफोर्निया में सर्जन बताया था। कहा था कि अभी वह संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य संगठन के बैनर तले अफगानिस्तान के काबुल में तैनात है।
विज्ञापन
इस जानकारी के बाद युवती एवं आरोपी दोनों ने एक दूसरे को अपने फोटो भेजे और शादी की बात पक्की कर ली। युवती के मुताबिक आरोपी ने उसे बताया था कि वह मार्च 2017 में इंडिया आने वाला है और यह कहते हुए उसने युवती को झांसा देकर पांच अलग अलग बैंक खातों में लगभग साढ़े चार लाख रुपये जमा करा लिए।
विज्ञापन
इसके बाद वह इंडिया आना तो दूर अपना फोन तक बंद कर लिया है। ऐसे में युवती ने बैंक खातों की डिटेल के अधार पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी के मुताबिक इन्हीं चार लोगों के नाम पर बैंकों में खाते हैं और इन्हीं खातों में पैसा जमा कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।