{"_id":"60f190f68ebc3e4c1d13fa69","slug":"20694-people-got-vaccine-to-prevent-infection-gurgaon-news-noi5938512139","type":"story","status":"publish","title_hn":"20694 लोगों को लगा संक्रमण से बचाव का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20694 लोगों को लगा संक्रमण से बचाव का टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। कोरोना टीकाकरण के क्रम में पिछले पांच दिन में दूसरी बार जिले में टीके की दूसरी डोज के लिए शुक्रवार को अभियान चलाया गया। इसके तहत एक दिन में इस माह के सर्वाधिक 10898 लोगों को कोरोना टीके की दूसरी डोज दी गई जबकि 9796 लोगों को कोरोना टीके की पहली डोज दी गई। वहीं, शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर 14315 व निजी केंद्रों पर 6379 लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव का टीका लगाया गया।
पिछले करीब पखवाड़े भर से जिला स्वास्थ्य विभाग पहली डोज के मुकाबले दूसरी डोज के लाभार्थियों पर विशेष ध्यान दे रहा है। यही वजह है कि दूसरी डोज लगवाने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान भी चला रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले में कुल 20,694 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें से शासकीय केंद्रों पर 14315 व निजी केंद्रों पर 6379 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें भी 9796 लोगों को पहली व 10898 लोगों को कोरोना टीके की दूसरी डोज दी गई। इसी के साथ कोरोना का टीका लगवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर अब 1628638 पर पहुंच गई है। सोमवार को सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में 100 लोगों को स्पूतनिक वी वैक्सीन लगाई गई जबकि विदेश जाने वाले 68 लोगों को कोरोना टीके की दूसरी डोज दी गई।
शासकीय केंद्रों पर मशक्कत
टीकाकरण की प्रक्रिया काफी तेज हो गई हैं, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो टीका लगवाने के लिए शासकीय केंद्रों पर मशक्कत कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भी दूसरी डोज के लिए चले अभियान के तहत विभिन्न शासकीय केंद्रों पर कतारों में लोगों को 5-6 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कतार में खड़े लोगों को कड़ी धूप व उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में लाभार्थियों को कड़ी मशक्कत के बाद भी टीका नहीं लग पा रहा है जबकि शहरी इलाकों में कई केंद्रों पर निर्धारित संख्या से ज्यादा टोकन वितरण कर लोगों को टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सरकारी केंद्रों पर रोज हो रही कहासुनी
टीकाकरण के लिए शासकीय केंद्रों पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में टोकन मिलने से वंचित रह गए लोग लगभग रोज ही स्वास्थ्यकर्मियों से कहासुनी करते हैं। खासकर जब से स्पूतनिक वी का टीकाकरण शुरू होने के बाद लाभार्थियों की संख्या ज्यादा ही बढ़ गई है। ऐसे में शासकीय केंद्रों पर लोग टीका लगवाने के लिए कहासुनी व झड़प करने पर आमादा हो जाते हैं। अधिकांश शासकीय केंद्रों पर टीका न लग पाने पर विवाद व कहासुनी आम बात हो गई है। हालांकि, स्वास्थ्यकर्मी इसके लिए पहले से तैयार रहते हैं और लोगों को समझाबुझाकर शांत कराते हैं।