फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   200 families got rent and no structural audit

200 परिवारों को किराया मिला और न संरचनात्मक ऑडिट

Sat, 02 Apr 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
200 families got rent and no structural audit
गुरुग्राम। सेक्टर 109 स्थित चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी में 10 फरवरी को हुए हादसे को करीब 2 महीने होने वाले हैं। अब तक हादसे से प्रभावित करीब 200 परिवारों को न तो किराया मिला है और न उनकी टॉवर का संरचनात्मक ऑडिट शुरू हुआ है। इससे वहां रहने वाले लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

सोसाइटी में कुल 9 टॉवर हैं। ए, बी और सी टॉवर की स्थिति ठीक है। डी टॉवर में रहने वाले लोगों को दूसरे स्थान पर फ्लैट उपलब्ध करा दिए हैं। उनका किराया भी बिल्डर की ओर से दिया जा रहा है।
विज्ञापन

हादसे के बाद सोसाइटी की ई,एफ, जी और एच टॉवर के रहने वालों ने भी वहां पर निर्माण संबंधी खामियों के बारे में बताया। इन चार टॉवरों में 300 परिवार रहते हैं। 200 परिवार फ्लैट खाली करके जा चुके हैं। 100 अब भी रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कहा गया था कि इन चार टॉवरों में रहने वालों को भी दूसरी जगह फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका किराया बिल्डर के द्वारा दिया जाएगा। शिफ्टिंग का खर्चा भी बिल्डर के द्वारा उठाया जाएगा। अब बिल्डर का कहना है कि आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञ इन टॉवरों के संबंध में अपनी जांच रिपोर्ट दे देंगे। इसके बाद आगे भी घोषणा की जाएगी।
जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन आरएस बाठ कहते हैं बिल्डर को 10 दिन का समय दिया गया था कि वह प्रस्ताव तैयार करे, लेकिन अभी बिल्डर की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं आया है। अगले हफ्ते बिल्डर के प्रतिनिधि को वह फिर से बुलाएंगे।

संरचनात्मक ऑडिट के लिए समय सीमा निर्धारित हो
गुरुग्राम। जिले की 60 ग्रुप हाउसिंग और सोसाइटी के निर्माण संबंधी शिकायतों के लिए उपायुक्त ने संरचनात्मक ऑडिट के लिए 10 दिन में कमेटी गठित करने के लिए विशेषज्ञों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी सुझाव मांगे जा रहे हैं। सबसे सामान्य सुझाव यह आ रहा है कि संरचनात्मक ऑडिट के लिए सख्ती के साथ समय सीमा निर्धारित की जाए और उसकी रिपोर्ट सोसाइटी के सभी लोगों के साथ साझा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed