फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   20 MLD drinking water will be supplied in Gwal Pahari area.

Gurugram News: ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में 20 एमएलडी पेयजल की होगी सप्लाई

Sun, 21 Sep 2025 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
20 MLD drinking water will be supplied in Gwal Pahari area.
3.15 करोड़ की लागत से बिछाई जाएगी पाइपलाइन, तीन एजेंसियों ने किया है आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ग्वाल पहाड़ी और आसपास के सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति की योजना को सिरे चढ़ाने में जुट गया है। 3.15 करोड़ रुपये से करीब सात किलोमीटर की पाइपलाइन बिछाई जानी है। इस कार्य के लिए तीन ठेकेदारों ने आवेदन किया है और कागजातों की जांच की जा रही है। इस क्षेत्र में बीस एमएलडी पानी की सप्लाई की जानी है।
अरावली की पहाड़ी को पार कर ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में चंदू बुढ़ेरा नहरी पानी शोधन संयंत्र से पानी की सप्लाई की जानी है। इसके लिए ग्वाल पहाड़ी में निर्माणाधीन बूस्टिंग स्टेशन को जोड़ने के लिए 450 मिमी व्यास की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके अतिरिक्त 600 मिमी, 500 मिमी, 400 मिमी एवं 300 मिमी व्यास की पाइपों का नेटवर्क बिछाया जाएगा, जिसके माध्यम से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इस कार्य को पूरा करने का समय नौ माह रखा गया है। अभी मास्टर जल आपूर्ति नेटवर्क सेक्टर-58/59 तक है, जहां से ग्वाल पहाड़ी बूस्टिंग स्टेशन की लाइन जोड़ी जानी है। ग्वाल पहाड़ी तक पेयजल की आपूर्ति सेक्टर 72 बूस्टिंग स्टेशन से होगी, जिसे चंदू बुढ़ेरा जल शोधन संयंत्र से पानी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन

जीएमडीए के मुख्य अभियंता आरएस जांगड़ा ने बताया कि इस कार्य के लिए टेंडर जारी किया था और तीन ठेकेदारों ने आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि कागजातों की जांच की जा रही और जल्द ही काम अलॉट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 100 एमएलडी का नया संयंत्र चंदू बुढ़ेरा में शुरू हो चुका है। करीब 20 एमएलडी पानी ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरावली हिल्स में है ग्वाल पहाड़ी
ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र दिल्ली के आया नगर क्षेत्र से सटा हुआ है और तेजी से इस क्षेत्र का विकास हो रहा है। इस क्षेत्र में दर्जनों सोसाइटियां हैं। इससे काफी भूजल दोहन हो रहा है। अरावली हिल्स के बीच बसे ग्वाल पहाड़ी रियल एस्टेट का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। बंधवाड़ी, बालियावास, ग्वाल पहाड़ी, घाटा पहाड़ी क्षेत्र समेत कई गांव हैं। ग्वाल पहाड़ी के विकास के लिए अलग से मास्टर प्लान 2031 बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed