फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   2 more accused including swimming pool operator arrested

Gurugram News: स्विमिंग पूल संचालक समेत 2 आरोपी और गिरफ्तार

Sun, 28 Jul 2024 03:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
2 more accused including swimming pool operator arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-37 डी की बीपीटीपी सोसाइटी के स्विमिंग पूल में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में शनिवार को स्विमिंग पूल संचालक समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस दो लाइफ गार्डों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
बीपीटीपी सोसाइटी के जे ब्लाक के फ्लैट नंबर 502 में रहने वाले विन्नी सिंगला का पांच वर्षीय बेटा मिवांश अपनी दादी के साथ स्विमिंग पूल पर गया था। जहां पर उसकी दादी उसे छोड़कर कहीं पर चली गई। उस दौरान मिवांश की स्विमिंग पूल में डूबकर मौत हो गई थी। सेक्टर-10 थाना पुलिस ने मामले में क्लब मैनेजर, पूल संचालक, वहां पर तैनात सुरक्षा गार्ड के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में लाइफ गार्ड हिणवानी व आकाश को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


शनिवार को इस मामले में पुलिस ने स्वीमिंग पूल संचालक सुमित निवासी रामराय गांव, जींद व लाइफ गार्ड नरेश निवासी खरकगागर गांव, जींद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी सुमित ने 02 वर्षों से सोसायटी में स्विमिंग पूल का ठेका लिए है। जबकि, आरोपी उक्त नरेश स्विमिंग पूल पर लाइफ गार्ड की नौकरी कर रहा था। वारदात के समय आरोपी नरेश ही ड्यूटी पर तैनात था। आरोपियों द्वारा लापरवाही गई। जिससे स्वीमिंग पूल में डूबने के कारण बच्चे की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed