फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   सड़क बनाने के लिए निगम खरीदेगा दस रुपये किलो प्लास्टिक

सड़क बनाने के लिए निगम खरीदेगा दस रुपये किलो प्लास्टिक

Thu, 15 Nov 2018 11:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 15 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
सड़क बनाने के लिए निगम खरीदेगा दस रुपये किलो प्लास्टिक

गुरुग्राम। नगर निगम अब प्लास्टिक को खराब नहीं जाने देगा। अब निगम ने प्लास्टिक से तारकोल (बिटुमन) और कंक्रीट की सड़कों का निर्माण करने की योजना तैयार की है। शहरवासियों से नगर निगम दस रुपये किलोग्राम के हिसाब से प्लास्टिक खरीदेगा। प्लास्टिक से तारकोल बनाने की प्रक्रिया जानने के लिए निगम की टीम बेंगलुरू जाएगी।

विज्ञापन


नगर निगम और गुड़गांव फर्स्ट एनजीओ की ओर से बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें निगमायुक्त यशपाल यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। साथ ही कचरा प्रबंधन के लिए बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर निगमायुक्त ने बताया कि नगर निगम प्लास्टिक पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विशेष टीम बनाई गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही नगर निगम जल्द ही प्लास्टिक की खरीद 10 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से करेगा और इस प्लास्टिक का इस्तेमाल बिटुमन रोड निर्माण में किया जाएगा। इस तकनीक की जानकारी जुटानी के लिए जल्द ही नगर निगम के कुछ अधिकारी बेंगलुरू का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक शहर के विभिन्न स्थानों पर इकट्ठा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लास्टिक का मिश्रण करके बनने वाली बिटुमन सड़क बेहतर गुणवत्ता की होंगी। निगमायुक्त ने ठोस कचरा प्रबंधन के बारे में बताया कि निगम द्वारा कंपोस्टिंग मॉडल को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार सीएंडडी कचरे के प्रबंधन के लिए चारों जोन में इकट्ठा करने के स्थान बनाए गए हैं। इसके साथ ही पहले से पड़े सीएंडडी वेस्ट के प्रबंधन के लिए मोबाइल क्रेसिंग वैन की व्यवस्था की जा रही हैं।


इस मौके पर सुरेन्द्र कुमार, राधाकृष्णन अय्यर, डॉ. श्यामला मनी, केशन जैनी ने अपने विचार रखे। इस मौके पर नगर निगम के डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर इंद्रजीत कुल्हड़िय़ा, सहायक अभियंता कुलदीप सिंह एवं प्रदीप कुमार, स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed