{"_id":"5bec5e3ebdec22694b42c2a0","slug":"191542217278-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेदांता में भर्ती सपा विधायक रामगोविंद की हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेदांता में भर्ती सपा विधायक रामगोविंद की हालत में सुधार
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल का दौरा पड़ने के बाद से मेदांता में भर्ती उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व समाजवादी पार्टी के विधायक रामगोविंद चौधरी की हालत में बुधवार को सुधार देखा गया। डॉक्टर हालत में सुधार की वजह से लाइफ स्पोर्ट सिस्टम को धीरे-धीरे कम कर रहे हैं, जिससे उन्हें वेंटीलेटर से हटाया जा सके।
विज्ञापन
डॉक्टरों को उम्मीद है कि अगर इसी तरह हालत में सुधार होता रहा तो वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। हृदय रोग विशेषज्ञ के अलावा अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी चौधरी की जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन
चिकित्सकों का कहना है कि पहले के मुकाबले हालत में सुधार है। विधायक को रविवार को हृदयाघात के बाद मध्य प्रदेश के झांसी से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के अधीक्षक चिकित्सक डॉ. एके दुबे का कहना है कि बीते चार दिनों में उनकी हालत में सुधार के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन