{"_id":"5b4761414f1c1bce3b8b4a46","slug":"181531404609-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की दखल के बाद बहुमंजिला मकान की सीलिंग रूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की दखल के बाद बहुमंजिला मकान की सीलिंग रूकी
Updated Thu, 12 Jul 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक के दखल के बाद मकान की सीलिंग रुकी
अशोक विहार के फेज-3 में पहुंचे थे निगम अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अशोक विहार के फेज-3 में बहुमंजिला मकान को सील करने पहुंचे निगम अधिकारी बृहस्पतिवार को बैरंग लौट गए। स्थानीय विधायक एवं भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल ने कहा कि वह बसे हुए लोगों को किसी भी सूरत में बेघर नहीं होने देंगे।
बृहस्पतिवार दोपहर को नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विवेक कालिया के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल के साथ नंदी गौशाला के पास स्थित अशोक विहार फेज-3 के बहुमंजिला मकान को सील करने टीम के साथ पहुंचा। इस कार्रवाई के लिए सोहना एसडीएम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया था। प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने पूरी इमारत को अपने घेरे में ले लिया। उन्होंने वहां बसे हुए लोगों से तुरंत मकान खाली करने को कहा। लोगों ने मकान सील करने की कार्रवाई का विरोध जताया।
विधायक ने कहा कि मकान में रह रहे लोगों को मकान खाली करने का पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया है। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ स्थगन आदेश भी प्राप्त किए हैं। स्थानीय विधायक ने लोगों को आश्वासन दिलाया है कि वह किसी भी हालत में उन्हें बेघर नहीं होने देंगे।