फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   घायल को समय पर नहीं मिला इलाज, मौत

घायल को समय पर नहीं मिला इलाज, मौत

Tue, 06 Nov 2018 08:12 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
घायल को समय पर नहीं मिला इलाज, मौत
अस्पताल में घायल युवक को नहीं मिला इलाज, मौत
विज्ञापन

गुरुग्राम। सिविल लाइन स्थित नागरिक अस्पताल में एक बार फिर डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक मरीज का समय पर इलाज नहीं किया गया, जिससे उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि मरीज को देखने की बजाय डॉक्टर अपनी जिम्मेदारी एक दूसरे पर डालते रहे। जिससे मरीज को प्राथमिक उपचार भी नहीं मिल सका। परिजनों ने सिविल सर्जन को डॉक्टरों के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दी है।
मृतक के मामा रामबीर के मुताबिक, दिल्ली निवासी उनका भांजा दीपक (27) गुरुग्राम के पालम विहार में नौकरी करता है। दीपक मंगलवार सुबह दिल्ली स्थित अपने घर से बाइक से गुरुग्राम स्थित ऑफिस आ रहा था। महिपालपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल दीपक को किसी राहगीर ने गुरुग्राम के सिविल लाइन स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

रामबीर का आरोप है कि दीपक करीब एक घंटे तक यूं ही घायल पड़ा रहा। इमरजेंसी पर तैनात डॉक्टर ने एक्स-रे करवाने को कहा, लेकिन रेडियोग्राफर ने आधा घंटा इंतजार करवाने के बाद भी एक्स-रे नहीं किया। दर्द से कराह रहे युवक को हड्डी रोग विशेषज्ञ ने भी देखा, लेकिन उन्होंने अन्य डॉक्टर पर जिम्मेदारी थोप दी। दोपहर करीब एक बजे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed