फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   16 police personnel, including the Civil Lines Station House Officer, suspended.

Gurugram News: सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहित 16 पुलिसकर्मी निलंबित

Sun, 23 Aug 2026 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
16 police personnel, including the Civil Lines Station House Officer, suspended.
गुरुग्राम में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के मामले में पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के मामले में पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है। सिविल लाइंस थाने के प्रभारी, सिक्योरिटी इंचार्ज समेत 16 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, दो पुलिस उपायुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

पुलिस आयुक्त कार्यालय के आदेश के अनुसार, निलंबित पुलिसकर्मियों में सिविल लाइंस थाने के प्रभारी व इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, पश्चिम जोन के सिक्योरिटी इंचार्ज एएसआई अमित और विभिन्न रैंक के 16 अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा इंटेलिजेंस विभाग के प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस आयुक्त कार्यालय ने शनिवार को थाना स्तर पर भी बदलाव किया है। सेक्टर-50 थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर को सिविल लाइंस थाने का नया एसएचओ नियुक्त किया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर इंदू बाला को सेक्टर-50 थाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed