फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   16 dengue cases reported in the district so far; Municipal Corporation issues notices to 1,192 households.

Gurugram News: जिले अब तक डेंगू के मिले 16 मरीज, निगम ने दिया 1192 घरों को नोटिस

Wed, 12 Aug 2026 01:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
16 dengue cases reported in the district so far; Municipal Corporation issues notices to 1,192 households.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले में बारिश के बाद डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। मच्छर जनित बीमारियों के मामले आने भी शुरू हो गए हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के एक नए मरीजों की पुष्टि की है, उसके बाद जिले में कुल 16 डेंगू के मरीज हो गए हैं। सोमवार को 72 लोगों के सैंपल की जांच की गई। वहीं जिले में अब तक डेंगू से कोई मृत्यु नहीं हुई है। इस दौरान नगर निगम और टीम ने अब तक 1192 घरों को नोटिस थमाया है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, इस वर्ष अब तक मलेरिया के जिले में कुल चार मरीज सामने आ चुके हैं। बारिश के चलते मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। जिले में अब तक डेंगू नियंत्रण के लिए 920578 घरों में रैपिड फीवर मास सर्वे किया जा चुका है। वहीं मंगलवार को 10,310 घरों में विभिन्न टीमों ने दौरा किया। विभाग ने लोगों से अपील की है कि गमलों, टायर या कूलर में पानी समय पर बदलना चाहिए। वहीं आसपास के जगहों पर पानी जमा न होने दें। बुखार आने पर डॉक्टर से संपर्क करें। विभाग डेंगू के रोकथाम के लिए अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed