फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   16 committees will prove to be important in preventing corona infection

कोरोना संक्रमण को रोकने में अहम साबित होंगी 16 समितियां

Sat, 27 Mar 2021 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
16 committees will prove to be important in preventing corona infection
गुरुग्राम। कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराने के लिए गठित 16 समितियों की भूमिका कोरोना संक्रमण को रोकने में अहम साबित होने वाली है। जिला उपायुक्त ने पिछले शुक्रवार को जिले में 16 समितियों का गठन किया है, जो कोरोना मानकों का पालन कराने के लिए कार्य करेंगी। इसके तहत समितियां सार्वजनिक स्थलों पर भी नजर रखेंगी, ताकि कहीं पर भी कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन न हो सके। सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक के बावजूद आशंका है कि चोरी-छिपे होली के कार्यक्रम हो सकते हैं, जिसमें निगरानी की दृष्टि से ये समितियां अहम साबित होंगी।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना मानकों के अनुपालन व हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए जिला उपायुक्त ने होली के त्योहार को सार्वजनिक तौर पर मनाए जाने पर रोक लगा दी है। इस संदर्भ में शुक्रवार को जिला उपायुक्त ने लिखित आदेश भी जारी किया गया था। इस संदर्भ में शनिवार को भी जिला उपायुक्त ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों को होली पर कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम न आयोजित करने की अपील की। जिला उपायुक्त ने जिले के लोगों से अपील की है कि होली के अवसर पर न तो कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करें और न ही इनमें हिस्सा लें। प्रशासन ने भीड़ एकत्र होने से रोकने के लिए यह अहम आदेश जारी किया है। जिला उपायुक्त की तरफ से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि होली के अवसर पर सार्वजनिक मैदान, सामुदायिक केंद्र, शॉपिंग मॉल्स, पार्क, धार्मिक स्थलों, क्लब, फार्म हाउस, मैरिज गार्डेन, बैंक्वेट हॉल व होटल्स समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।
विज्ञापन

निगारी के लिए गठित की गई हैं समितियां
कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने पर निगरानी के लिए जिला उपायुक्त ने 16 स मितियां गठित की हैं, जिसमें 4 दर्जन अधिकारियों को लगाया गया है। ये स मितियां कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराने के साथ ही रोजाना जिला स्तर पर बनी समिति को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगीं। अतिरिक्त निगमायुक्त प्रशांत पंवार को समितियों का समग्र प्रभारी बनाया गया है, जो समय-समय पर सीएमओ के साथ बैठक कर समितियों के कार्यों की समीक्षा करेंगे और शासन के आदेशों से अवगत कराएंगे। ब्लॉक व तहसील स्तर की समितियों को बिना मास्क चालान, निरीक्षण, कोविड जांच व कोरोना टीकाकरण की जानकारी रोजाना जिला स्तरीय समिति की देनी होगी। सब डिविजन स्तर पर गुरुग्राम, बादशाहपुर, सोहना व पटौदी कमेटियां बनाई गई हैं। वहीं, ब्लॉक स्तर पर गुरुग्राम, फर्रूखनगर, सोहना व पटौदी में कमेटियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed