फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   16 arrested

ऑपरेशन आक्रमण-20 : पलवल पुलिस की कार्रवाई, 16 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Aug 2025 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
16 arrested
ऑपरेशन आक्रमण-20 : पलवल पुलिस की कार्रवाई, 16 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


अवैध शराब, जुआ-सट्टा और फरार अपराधियों पर कसा शिकंजा, 350 वाहन चालकों के चालान

पलवल। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के नेतृत्व में जिले में चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन आक्रमण-20” के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने विभिन्न मामलों में 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब, जुआ-सट्टा में लगाई गई राशि बरामद की। वहीं, यातायात नियम तोड़ने पर 350 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई।

जानकारी के अनुसार, अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जिलेभर में 23 टीमों का गठन किया गया था, जिनमें 138 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। इन टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के तीन मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 43.5 बोतल देशी शराब, 24 बोतल बीयर और 30 लीटर लाहन बरामद हुआ। इसके अलावा, जुआ अधिनियम के तहत एक आरोपी को पकड़ा गया, जिसके पास से 1020 की राशि बरामद की गई। इसी अभियान में पुलिस ने पुराने मामलों में फरार चल रहे 12 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही, एक अन्य शिकायत पर निवारक कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 350 चालकों पर चालान किए। साथ ही, लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया। एसपी वरुण सिंगला ने कहा कि जिले में अपराध करने वाले या तो जिले से बाहर निकलें या फिर सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed