{"_id":"5bed7a46bdec2269a92b7100","slug":"151542289990-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री हर मोर्चे पर फेल, केएमपी टोल फ्री करें सरकार: नवीन जयहिंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री हर मोर्चे पर फेल, केएमपी टोल फ्री करें सरकार: नवीन जयहिंद
Updated Thu, 15 Nov 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘पहले केएमपी टोल फ्री करे, फिर श्रेय ले सरकार’
गुरुग्राम। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बृहस्पतिवार को सिविल लाइन के एक होटल में प्रेसवार्ता कर कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा करवाए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, केएमपी का निर्माण निजी कंपनी ने किया, इसके इस्तेमाल के बदले लोग टोल टैक्स का भुगतान करेंगे तो इसमें केंद्र या प्रदेश सरकार की भूमिका क्या है? सरकार इसका श्रेय तभी ले जब इसे टोल फ्री कर सके।
नवीन ने मोदी के रैली में काले कपड़े पहनकर आने पर प्रतिबंध लगाने और उठने-बैठने की रोक पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। हरियाणा में आप ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपना घोषणापत्र पढ़कर सुना दें तो आम आदमी पार्टी उन्हें एक लाख रुपये देगी।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की पोल खोलने के लिए गुरुग्राम में 24 नवंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रैली करेंगे। जयहिंद ने दावा किया कि प्रधानमंत्री की पूरे हरियाणा की रैली से बड़ी 24 नवंबर को गुरुग्राम में होने वाली केजरीवाल की गुरुग्राम जिले की सभा होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा समेत पांच से अधिक राज्यों के लोग अहीर रेजीमेंट की मांग कर रहे हैं तो सरकार को अहीर रेजीमेंट के गठन में दिक्कत क्यों हैं।