{"_id":"6a909339c20192b3dc08a150","slug":"15-km-of-road-cleared-of-encroachments-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99142-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 15 किमी सड़क को कब्जों से मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 15 किमी सड़क को कब्जों से मुक्त कराया
विज्ञापन
जीएमडीए का अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शहर भर में अतिक्रमण के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। प्राधिकरण ने हाल ही में लगभग 15 किलोमीटर सड़क मार्ग को अनधिकृत कब्जों से मुक्त कराया है। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीना ने प्रवर्तन टीमों को सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
यह नवीनतम अभियान बृहस्पतिवार को डीटीपी जीएमडीए आरएस बत्थ के नेतृत्व में चलाया गया। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर कई प्रवर्तन टीमें और लगभग 10 जेसीबी मशीनें तैनात की गईं। बसाई रोड (9बी/10) और सेक्टर 37सी/10 पर लगभग तीन किलोमीटर क्षेत्र में कार्रवाई की गई। यहां 65 टिन शेड, रैंप और 10 ठेले हटाए गए। निवासियों की गंभीर चिंताओं के बाद बसई रोड पर विशेष ध्यान दिया गया। सेक्टर 101/104 के एक किलोमीटर क्षेत्र से पांच ठेले, एक कबाड़ी की दुकान और दो झुग्गियां हटाई गईं।
अभियान के दौरान सेक्टर 37सी/9बी, 37सी/37डी, 37डी/9बी, 102/102ए, 102ए/103, 103/106 और सेक्टर 51/52, 51/57, 52/57 के बीच की सड़कों पर कार्रवाई की गई। इन क्षेत्रों से कुल मिलाकर 60 से अधिक ठेले, टिन शेड, कबाड़ी की दुकानें, झुग्गियां, बंजारे, नर्सरी संबंधी अतिक्रमण और अनधिकृत बोर्ड हटाए गए।
विज्ञापन
प्रवर्तन टीमें अतिक्रमण मुक्त किए गए क्षेत्रों पर कड़ी नजर रख रही हैं ताकि दोबारा अतिक्रमण को रोका जा सके। मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.सी. मीना ने कहा कि जीएमडीए शहर भर में अनधिकृत अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगा और निगरानी तंत्र को मजबूत करेगा। जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) ने जीएमडीए एंटी-एन्क्रोचमेंट पोर्टल के बारे में जनता को जागरूक किया। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अतिक्रमण की रिपोर्ट कर सकते हैं, जिससे गुरुग्राम को अतिक्रमण मुक्त बनाने में मदद मिलेगी। अभियान के दौरान जनता से भी सहयोग मिला।