फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   13 constructions demolished, 18 sealed, one and a half acres of land freed from encroachment

Gurugram News: 13 निर्माण ध्वस्त, 18 सील, डेढ़ एकड़ जमीन कब्जामुक्त

Thu, 20 Aug 2026 05:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
13 constructions demolished, 18 sealed, one and a half acres of land freed from encroachment
निगम ने अनधिकृत पीजी, व्यावसायिक भवनों और बेसहारा पशुओं के खिलाफ अभियान चलाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने 20 अगस्त, बृहस्पतिवार को अनधिकृत पेइंग गेस्ट (पीजी) आवासों, व्यावसायिक भवनों और बेसहारा पशुओं के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान 13 अनधिकृत निर्माणों को ध्वस्त किया गया और 18 भवनों को सील किया गया। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों से बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजा गया और गांव ग्वालपहाड़ी और बालियावास में डेढ़ एकड़ एमसीजी भूमि कब्जा मुक्त कराई गई।


अभियान के तहत नगर निगम की प्रवर्तन टीमों ने नियमानुसार कार्रवाई की। गांव ग्वालपहाड़ी और बालियावास में डेढ़ एकड़ एमसीजी भूमि को भी कब्जा मुक्त कराया गया। इसका उद्देश्य बिना आवश्यक अनुमति संचालित हो रहे अनधिकृत निर्माणों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है। दूसरी ओर, शहर को बेसहारा पशु मुक्त बनाने का विशेष अभियान भी जारी रहा। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि गुरुग्राम में अनधिकृत निर्माण एवं पीजी जैसी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed