Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   12 feet python caught in sahravan village

सहरावण में घर के पास से पकड़ा 12 फीट लंबा अजगर

Sun, 03 Nov 2019 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
12 feet python caught in sahravan village
गुरुग्राम सहरावन में घर के पास से पकड़ा 12 फीट लंबा अजगर - फोटो : Gurgaon
गांव सहरावण में पकड़ा 12 फीट लंबा अजगर
विज्ञापन

गुरुग्राम। गांव सहरावन में रिहायशी क्षेत्र में करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही ग्रामीण एकजुट होकर मारने की तैयारी करने लगे। ग्रामीण अभी कुछ कर पाते इससे पहले ही अजगर झाड़ियों में छिप गया। सूचना मिलते ही वन्य जीव संरक्षक अनिल गंडास मौके पर पहुंचे और अजगर को काबू किया। वन्य जीव संरक्षक अधिकारी को इसकी सूचना देने के उपरांत रविवार दोपहर को उसे अरावली में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12 बजे वन्य जीव संरक्षक अनिल गंडास को गांव सहरावन निवासी राजबीर यादव ने सूचना दी कि उनके घर के पास अजगर देखा गया है जिससे लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलते ही वह एकत्र होकर अजगर को मारने की तैयारी में हैं। इस पर अनिल गंडास ने कुछ देर इंतजार कर अजगर पर नजर रखने को कहा। लोगों से बचने के लिए अजगर झाड़ियों में घुस गया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अनिल गांव सहरावन पहुंच गए। यहां उन्होंने लोगों की मदद से अजगर को काबू करते हुए वन्य जीव संरक्षक अधिकारी को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि करीब 12 फीट लंबे मादा अजगर का वजन करीब 25 किलो है। वन्य जीव अधिकारी ने उसकी जांच करवाने के उपरांत उसे अरावली में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed