{"_id":"6aec8bba680863013608471b","slug":"12-challans-issued-in-two-days-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106520-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दो दिन में काटे 12 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दो दिन में काटे 12 चालान
विज्ञापन
धूल रोकने के इंतजाम नहीं मिलने पर निर्माण साइटों पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। ग्रेप के नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ निगम की तीन टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। पिछले दो दिन में टीमों ने 12 चालान काटकर कुल 1 लाख 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
नगर निगम की ओर से धूल को रोकने के इंतजाम नहीं करने वाली निर्माण साइटों पर कार्रवाई की गई है। 100 वर्ग मीटर से कम क्षेत्रफल वाली 11 साइटों पर चालान काटे गए हैं। इन सभी साइटों पर पहली बार नियम तोड़ने के लिए 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस तरह इनसे कुल 55 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं, 500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाली एक निर्माण साइट पर 50 हजार रुपये का चालान काटा गया है। इस तरह दोनों तरह की कार्रवाई में कुल 1 लाख 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
धूल हटाने के लिए लगाई 12 टीमें
नगर निगम ने सड़कों पर जमा धूल और मिट्टी को साफ करने के लिए 12 टीमें लगाई हैं। ये टीमें अलग-अलग इलाकों में सफाई कर रही हैं। इसके अलावा एंटी स्मॉग गन, पानी के टैंकर और सड़क साफ करने वाली मशीनों से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसका मकसद सड़कों से धूल उड़ने से रोकना है।
विज्ञापन
-- -- -- -
क्षेत्र में प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम की टीमें लगातार काम कर रही हैं। ग्रेप के नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ चालान काटे जा रहे हैं। निर्माण साइटों पर धूल रोकने के इंतजाम नहीं मिलने पर जुर्माना लगाया जा रहा है। - प्रदीप सिंह , आयुक्त, नगर निगम मानेसर