{"_id":"6128e0508ebc3e7a103bc1e7","slug":"12-70-lakh-cheated-in-the-name-of-activating-google-pay-gurgaon-news-noi6012773141","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल पे एक्टिवेट कराने के नाम पर 12.70 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूगल पे एक्टिवेट कराने के नाम पर 12.70 लाख ठगे
विज्ञापन
गुरुग्राम। गूगल-पे एक्टिवेट कराने के नाम पर किराना दुकान संचालक से लाखों रुपये ठग लिए। सीए ने फोन पर आईटीआर भरने को कहा तब पता चला कि खाते में रुपये नहीं है। पीड़ित ने बैंक जाकर जांच किया तो खाते से 12.70 लाख रुपये निकाले जा चुके थे। फर्रुखनगर थाना पुलिस ने बैंक ट्रांजेक्शन के हिसाब से महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को यह शिकायत फर्रुखनगर के वॉर्ड 13 निवासी पवन कुमार ने दी है। उसकी मेन बस स्टैंड के पास किराना दुकान है। आरोप है कि 5 जुलाई को उनकी दुकान पर एक युवक आया और हिसार के गांव कापरो निवासी ननकु बताया। आरोपी ने गूगल-पे चालू कराने के बारे में समझाया तो पवन तैयार हो गया। आरोपी ने गूगल-पे एक्टिवेट कर दिया।
आरोपी से क्यूआर कोड भी लगवाया ताकि दुकान पर आने वाले ग्राहकों से गूगल-पे के जरिये पेमेंट ली जा सके। आरोपी ने एचडीएफसी बैंक का खाता वॉलेट से जोड़ने के लिए एटीएम कार्ड लिया। गूगल-पे से खाता जोड़कर वह चला गया। पवन का कहना है कि 25 अगस्त को सीए ने कॉल कर कहा कि आईटीआर भरने के लिए खाते में रुपये नहीं है। पीड़ित ने बैंक जाकर खाते की पूरी जांच किया तो पता चला कि जुलाई से अगस्त महीने के दौरान खाते से 12 लाख 70 हजार रुपये किसी आरती नामक महिला के खाते में गए हैं। युवक का कहना है कि आरोपी 8-10 दिन में उसकी दुकान पर आकर मोबाइल लेकर कहता था कि एप अपडेट कर देता हूं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।