{"_id":"6aee11d220a7a667410aba77","slug":"11th-accused-arrested-in-murder-case-stemming-from-a-grudge-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106640-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रंजिश के चलते हत्या मामले में 11वां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रंजिश के चलते हत्या मामले में 11वां आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
वारदात में प्रयोग थार भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अगस्त 2026 में गांव करोला में हुई सागर की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने 11वें आरोपी राहुल सहरावत को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से थार भी बरामद हुई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि राहुल पर सोनीपत में जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं।
6 अगस्त 2026 को मामले में शिकायत दर्ज हुई थी। मारपीट के दौरान एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया कि तीन अगस्त को उसकी सचेत नामक व्यक्ति से कहासुनी हुई थी। सचेत ने अपने साथियों के साथ शिकायतकर्ता के परिजनों से मारपीट की थी। छह अगस्त को जब शिकायतकर्ता अपने भाई सागर को बेंगलुरु से लेकर घर जा रहा था, तो कार सवार व्यक्तियों ने उसे गोली मार दी थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
10 आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार
अपराध शाखा फर्रुखनगर ने आठ अगस्त को 10 आरोपियों को रोहतक से गिरफ्तार किया था। इनमें ओम, साहिल, गौतम, सचेत उर्फ मुन्ना, विनय कुमार, सुनील उर्फ अभिषेक उर्फ खोटा, मंदीप उर्फ डिप्पी, अश्वनी और अनुश उर्फ चिनू शामिल थे। पुलिस पूछताछ में पता चला कि सचेत की शिकायतकर्ता पक्ष से पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने योजना बनाकर शिकायतकर्ता के घर पर हमला किया था। पहले गिरफ्तार किए गए सचेत और सुनील पर चोरी का एक-एक मामला दर्ज है।