{"_id":"5ccaf9fabdec220754345c31","slug":"111556806138-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आंधी के साथ हो सकती है बूंदाबांदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आज आंधी के साथ हो सकती है बूंदाबांदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज आंधी के साथ हो सकती है बूंदाबांदी
- बृहस्पतिवार दोपहर बाद मौसम ने ली करवट तो चिलचिलाती धूप से लोगों को मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। चिलचिलाती धूप से बृहस्पतिवार दोपहर बाद शहरवासियों को राहत मिल गई। आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी ने शहर के तापमान को लुढ़का दिया। उधर, आंधी के कारण कन्हई में पेड़ गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2016 में भी 2 मई को बूंदाबांदी हुई थी। मौसम विभाग की मानें तो वर्ष 2016 का रिकॉर्ड इस वर्ष भी कायम रहेगा और 3 मई को भी आंधी के साथ बूंदाबांदी होगी।
शहर में चिलचिलाती धूप के कारण लोग पसीने से परेशान हो रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर को अचानक मौसम में परिवर्तन हो गया। आसमान में बादल छाने के साथ ही धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी के कारण धूल का गुबार उड़ने लगा जिससे लोगों को परेशानी हुई। हालांकि बादल छाने व आंधी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी। शाम होने तक शहर में बूंदाबांदी हो गई जिससे तापमान 2 डिग्री लुढ़ककर 40.4 डिग्री पहुंच गया। बृहस्पतिवार दोपहर बाद चली आंधी के कारण गांव कन्हई में पेड़ गिर गया। गनीमत यह रही कि पेड़ से किसी भी व्यक्ति को कोई हानि नहीं हुई। पेड़ टूटकर सड़क पर गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस व संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रूट को डायवर्ट कर यातायात व्यवस्था को संभाला जबकि विभाग के अधिकारियों ने पेड़ को बीच रास्ते से हटाने का कार्य किया।
मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को शहर में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलने के साथ-साथ हल्की बारिश होगी। शहर का तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है।