{"_id":"685c43d94155c134c40e67cd","slug":"11-farm-houses-collapsed-in-raisina-aravalli-area-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-60877-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रायसीना अरावली क्षेत्र में 11 फार्म हाउस ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रायसीना अरावली क्षेत्र में 11 फार्म हाउस ध्वस्त
विज्ञापन
सोहना। सोहना नगर परिषद ने बुधवार को रायसीना अरावली पहाड़ी क्षेत्र में तोड़फोड़ अभियान चलाकर 11 अवैध फार्म हाउसों को ध्वस्त कर डाला, जबकि करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे काले रोड को तोड़ डाला। उक्त अभियान कई घंटे तक चला। अभियान के दौरान 6 बुलडोजरों का इस्तेमाल किया गया था।
बुधवार को सोहना के निकटवर्ती अरावली पहाड़ी क्षेत्र में नगर परिषद की टीम ने पहुंचकर अवैध रूप से बने फार्म हाउसों पर बुलडोजर चला डाला। परिषद की टीम सुबह ही तोड़फोड़ करने के लिए पहुंच गई थी। उक्त टीम का नेतृत्व बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट बिजली बोर्ड के एसडीओ मुकेश गौड़ द्वारा किया गया था।
टीम के पहुंचने पर क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। तोड़फोड़ दस्ते ने 6 बुलडोजरों का इस्तेमाल किया, जिन्होंने अवैध रूप से बने 11 फार्म हाउसों की चहारदीवारी को ध्वस्त कर डाला, जिसमें एक फार्म हाउस की बिल्डिंग को पूर्ण रूप से तोड़ दिया। उक्त कार्रवाई एनजीटी के आदेशों पर की गई है। रायसीना अरावली क्षेत्र में अवैध फार्म हाउसों की भरमार है। कई लोगों ने एनजीटी के आदेशों को धता बताकर फार्म हाउसों का निर्माण कर डाला है। संवाद