फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   10296 teenagers got vaccinated in the district

जिले में 10296 किशोरों को लगा टीका

Sat, 08 Jan 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
10296 teenagers got vaccinated in the district
गुरुग्राम। सुबह से ही बारिश के बावजूद शनिवार को शासकीय केंद्रों पर टीकाकरण के लिए किशोरों का जमावड़ा लगा रहा। टीकाकरण अभियान के क्रम में 15 से 18 आयु वर्ग के 10296 किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। उल्लेखनीय है कि किशोरों को सिर्फ कोवाक्सिन की पहली डोज दी जा रही है। जिले में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ साथ सरकारी व निजी स्कूलों को भी टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक कुल 65,522 किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी व उप सिविल सर्जन डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि रविवार को 37 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इनमें एसडीएच हेलीमंडी, सुल्तानपुर, ट्रेंनिंग सेंटर एसडीएच सोहना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोमा, मंदपुरा, सूरत नगर, दौलताबाद, ओम नगर, कासन, घाटा व वजीराबाद, पीएचसी गढ़ी, राजीव नगर, नाहरपुर रूपा, गुड़गांव गांव, मुल्लाहेड़ा, बादशाहपुर, राजेंद्रा पार्क, सीएचसी फर्रुखनगर, पीएचसी भांगरोला, पीएचसी फाजिलपुर, पीएचसी भोड़ा कलां, पीएचसी गांधीनगर, तिगरा, मानेसर, नाथूपुर, पटेल नगर, पीएचसी पलड़ा, घंगोला, बसई एन्क्लेव व चंद्रलोक, नागरिक अस्पताल पटौदी, पीएचसी भोंडसी, पीएचसी सुखराली, लक्ष्मण विहार, फिरोज गांधी कॉलोनी, खांडसा व सेक्टर-31 पॉलीक्लीनक में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed