Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   10 construction sites sealed for flouting pollution norms

Gurugram News: प्रदूषण नियमों की अनदेखी, 10 निर्माण स्थल सील

Tue, 03 Nov 2026 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
10 construction sites sealed for flouting pollution norms
गुरुग्राम। शहर में बढ़ते प्रदूषण के बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के नियमों की अनदेखी की जा रही है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान 10 निर्माणाधीन स्थलों को सील कर दिया गया। इन स्थलों पर धूल नियंत्रण के आवश्यक इंतजाम नहीं थे। निर्माण सामग्री खुले में पड़ी थी और पानी का छिड़काव नहीं हो रहा था। कई जगह एंटी-स्मॉग गन, पीएम2.5/पीएम10 लाइव सेंसर और सीसीटीवी कैमरे बंद या नदारद मिले। ये स्थल द्वारका एक्सप्रेस-वे और गोल्फ एक्सटेंशन के आसपास स्थित हैं। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गुरुग्राम के क्षेत्रीय अधिकारी हरीश शर्मा ने बताया कि बिल्डरों पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति के तहत जुर्माना लगेगा। उनके खिलाफ अदालत में भी केस दर्ज किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed