फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurgaon traffic police prepares a setup with google earth to trace jam.

अब घर बैठे जाने शहर में कहां लगा है जाम

Mon, 01 Sep 2014 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 01 Sep 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
Gurgaon traffic police prepares a setup with google earth to trace jam.

शहर में कहां जाम लगा है, कौन-सा रास्ता खुला है। इसके लिए अब आपको दोस्तों और जानकारों से नहीं पूछना पड़ेगा। बस, घर बैठे ही आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी।

विज्ञापन


इंटरनेट फ्रेंडली दिशा में काम कर रही गुड़गांव पुलिस ने शहर के जाम को लेकर नया रास्ता खोजा है। पुलिस ने गूगल अर्थ की मदद से पूरा सेटअप तैयार किया है जिसमें पूरे शहर के ट्रैफिक का हाल देखा जा सकता है।
विज्ञापन


शहर में जाम की स्थिति पर कंट्रोल पाने के लिए गुड़गांव पुलिस गूगल अर्थ के सेटअप पर काम कर रही है। सेटेलाइट की मदद से पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। गूगल एप्स से लोग घर बैठे अपने मोबाइल और कंप्यूटर पर शहर के ट्रैफिक का हाल देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि यह सिस्टम बेहद कारगर साबित हो रहा है। जिसमें शहर में ट्रैफिक की स्थिति को आसानी से समझा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा ट्रैफिक कंट्रोल रूम और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के मोबाइल पर भी इसे इंस्टाल किया जाएगा। जिसके बाद जाम लगने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई शुरु हो जाएगी।

सीपी देखते है रोजाना
पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल ने बताया कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए उन्होंने अपने दफ्तर में इसे स्थापित किया है। जिसमें प्रत्येक 4.30 मिनट बाद इसे अपडेट किया जाता है। उनके अनुसार इसमें कम से कम डेढ़ मिनट से अपडेट किया जा सकता है।


हरा मतलब रास्ता खाली है
गूगल अर्थ की मदद से गुड़गांव पुलिस ने इस एप्स को सेटअप करते हुए विभागीय कार्यो के उपयोग में ले रहे है। जिससे शहर की स्थिति को समझा जा सकता है। ट्रैफिक की स्थिति को चार रंगों में बांटा है जिसमें हरा रंग मतलब रास्ता पूरी तरह खाली है। इसी प्रकार, पीला, गुलाबी और गहरा लाल है। गहरे लाल का अर्थ उन जगहों पर ट्रैफिक का ज्यादा दबाव बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed