{"_id":"0943f52ef0f7982955394d1c51f48ba6","slug":"gurgaon-traffic-police-did-chalan-of-minor-auto-drivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव: नाबालिग ड्राइवरों की अब खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांव: नाबालिग ड्राइवरों की अब खैर नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 15 Jul 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वाले नाबालिगों की अब खैर नहीं है। ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इनके खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन
जिसमें स्कूलों के बाहर ऐसे किशोरों को पकड़ उनके चालान काटने के अलावा वाहन जब्त किए जा रहे है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार रोजाना स्कूलों के बाहर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें-रोजगार की तलाश में हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर
मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस की तरफ से शुरु किए गए अभियान में सेक्टर-46 अमेटी इंटरनेशनल स्कूल के बाहर ट्रैफिक पुलिस की टीम ने अभियान चलाया। दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद अंडर एज ड्राइविंग करने वाले वाहनों को रोकते हुए उनके कागजात की जांच के उन्हें जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को चलाए गए अभियान में आठ वाहनों को जब्त किया गया। साथ ही, इन किशोरों को घर छोड़ने की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन को दी गई। ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त आयुक्त भारती अरोड़ा के अनुसार स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकतर किशोर धड़ल्ले से बिना लाइसेंस स्कूटी, बाइक, गाड़ी चलाते है। स्कूलों में पार्किंग की मनाही को देखते हुए पास की सोसायटी में गाड़ियां पार्क करते है।