{"_id":"6374eddc257ee31e7338d1d23df3164a","slug":"gurgaon-channel-greater-faridabad-bridge-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव नहर पर तीसरा पुलः ग्रे. फरीदाबाद से फरीदाबाद आना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांव नहर पर तीसरा पुलः ग्रे. फरीदाबाद से फरीदाबाद आना होगा आसान
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 17 Dec 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर फरीदाबाद (ग्रेफ) से फरीदाबाद शहर की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए गुड़गांव नहर पर तीसरे पुल का निर्माण कार्य दो दिन के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए मिट्टी टेस्टिंग का काम सोमवार को पूरा कर लिया गया। गौरतलब है कि आगरा और गुड़गांव नहर पर चार पुलों का निर्माण किया जाना हैं।
विज्ञापन
आगरा नहर पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग और गुड़गांव नहर पर हरियाणा सिंचाई विभाग पुलों का निर्माण कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने चारों पुलों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं गुड़गांव नहर पर अभी तक दो पुलों पर ही निर्माण कार्य शुरू हो पाया है। लेकिन सिंचाई विभाग ने अब तीसरे पुल के लिए भी निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सेक्टर-29 के पास बनने वाले इस पुल के निर्माण पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप तनेजा के मुताबिक जल्द ही चौथे पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन