फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurgaon candidate campaining in varanasi

गुड़गांव के उम्मीदवार कर रहे हैं बनारस में प्रचार

Sat, 10 May 2014 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 10 May 2014 06:36 PM IST
विज्ञापन
gurgaon candidate campaining in varanasi

16वीं लोकसभा चुनाव की धुरी बनारस में गुड़गांववासी भी अपने-अपने प्रत्याशी के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कई दिनों से वहां प्रचार के लिए डटे हैं। अंतिम दिन इन लोगों ने वहां जमकर प्रचार किया।

बनारस से भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी और आप के अरविंद केजरीवाल आमने-सामने हैं। पिछले कई दिनों से भाजपा की ओर से गुड़गांव लोकसभा से उम्मीदवार राव इंद्रजीत अपनी टीम के साथ मोदी के प्रचार में जुटे हैं। उनके साथ मेयर विमल यादव सहित कई पार्षद और भाजपा के दूसरे पदाधिकारी रात-दिन नुक्कड़ सभाओं और डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर पार्टी और मोदी के लिए वोट मांग रहे हैं।

दूसरी ओर, आप की ओर से यहां के प्रत्याशी रहे योगेंद्र यादव भी अपनी टीम के साथ कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। सप्ताह भर से योगेंद्र एवं उनकी टीम अरविंद केजरीवाल के कंधे से कंधा मिलाकर प्रचार में जुटी है।
विज्ञापन


वहां प्रचार के अंतिम दोनों ही पार्टियों के अधिकांश कार्यकर्ताओं ने वहां से लौटने की तैयारी कर ली है। जबकि राव इंद्रजीत और योगेंद्र के 12 मई को लौटने की बात कही जा रही है। आप के गुड़गांव कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे अभय जैन ने कहा कि अंतिम दिन का प्रचार खत्म होने के बाद अधिकांश कार्यकर्ता लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed