फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gun fired outside the house following a settlement at the panchayat.

Delhi NCR News: पंचायत में समझौते के बाद घर के बाहर चलाई गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
बेला घुड़ासन गांव का मामला, तिगांव थाना पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



बल्लभगढ़। तिगांव क्षेत्र के बेला घुड़ासन गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के घर के बाहर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन दिन पहले हुए विवाद और मारपीट के बाद गांव में पंचायत बुलाकर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था। इसके बावजूद रात के समय दो लोगों ने पीड़ित के घर के बाहर पहुंचकर गोली चला दी। हालांकि पुलिस को मौके से गोली का खोल, कारतूस या फायरिंग का कोई स्पष्ट निशान नहीं मिला है। थाना तिगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है।




गांव बेला घोड़ासन निवासी परमजीत का 25 अगस्त को गांव के ही कुलदीप और विशंभर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। गांव के लोगों ने पंचायत कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। परमजीत का आरोप है कि समझौते के बाद रात में कुलदीप और उसका भाई विशंभर उसके घर के बाहर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने वहां फायरिंग की। गोली चलने जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों के बाहर आने तक दोनों आरोपी वहां से चले गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस को घर के बाहर गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर जांच के दौरान गोली का खोल या फायरिंग का स्पष्ट निशान नहीं मिला। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed