फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gun and bullets found in bag of passenger in kashmiri gate bus stand

कश्मीरी गेट बस अड्डे पर यात्री के बैग में मिली पिस्टल-कारतूस, दबोचा 

Sat, 12 Oct 2019 06:24 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 12 Oct 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
gun and bullets found in bag of passenger in kashmiri gate bus stand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

कश्मीरी गेट बस अड्डे पर सिक्योरिटी गार्ड की सूझबूझ से एक यात्री पकड़ा गया। उसके बैग से एक पिस्टल और दो कारतूस मिले हैं। यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मेरठ के मवाना गांव निवासी शेरखान के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार को शेरखान को ओखला जाना था। वह बस अड्डा पहुंचा। उसने अपना बैग स्कैनर पर रखा। इसी दौरान वहां मौजूद एक सिक्योरिटी गार्ड अर्चित कुमार को उसके बैग में पिस्टलनुमा वस्तु दिखी। उसने बैग की तलाशी ली। बैग से एक पिस्टल और दो कारतूस मिले। जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने गार्ड की सतर्कता की तारीफ करते हुए उसे पुरस्कृत करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक के बैग में मिले कारतूस

आईजीआई एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवानों ने एक विदेशी नागरिक को कारतूस के साथ पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके बैग से पांच कारतूस मिले। आरोपी को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईएसएफ प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को टर्मिनल-तीन पर सीआईएसएफ के जवान यात्रियों के सामान की जांच कर रहे थे। स्कैनर पर जांच के दौरान एक  विदेशी नागरिक के बैग में संदिग्ध वस्तु देखकर तलाशी ली। बैग से पांच कारतूस मिले। यात्री इसका कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया। यात्री की पहचान ब्रिटिश नागरिक अश्वनी त्यागी के रूप में हुई। वह लंदन जाने के लिए एयरपोर्ट आया था। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed