फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'gulab' hidden thing ... Dabas lost the chair.

‘गुलाब’ वाली बात छिपाई...डबास ने कुर्सी गंवाई

Thu, 09 Apr 2015 08:30 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 09 Apr 2015 08:30 AM IST
विज्ञापन
'gulab' hidden thing ... Dabas lost the chair.

सपा में मचे तूफान में महानगर अध्यक्ष की कुर्सी चली गई। महानगर की समस्त इकाईयां भी भंग कर दी गई हैं। जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है।

विज्ञापन


रश्मि चौधरी से छेड़छाड़ करने के आरोपी का बचाव करने और हाईकमान को गलत रिपोर्ट भेजना कार्रवाई का कारण माना जा रहा है। हालांकि पार्टी रुटीन प्रक्रिया बता रही है।
विज्ञापन


छेड़छाड़ और यौन शोषण के कथित आरोपों में घिरे मुरादनगर नगर अध्यक्ष महबूब अंसारी को बचाना पार्टी पदाधिकारियों को भारी पड़ रहा है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रही रश्मि चौधरी ने महबूब अंसारी पर छेड़छाड़ और यौन शोषण के आरोप लगाते हुए शिकायत महानगर और जिलाध्यक्ष से की थी।

दोनों नेताओं पर आरोप था कि वह गंभीर आरोपों में घिरे होने के बावजूद महबूब अंसारी का बचाव कर रहे हैं। इससे नाराज रश्मि ने 31 मार्च को मीटिंग को महबूब अंसारी को थप्पड़ जड़ दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो जिलाध्यक्ष के इशारे पर महानगर अध्यक्ष धर्मवीर डबास ने हाईकमान को भेजी रिपोर्ट में रश्मि को अनुशासनहीनता का दोषी ठहराया गया। छेड़छाड़ और यौन उत्नीड़न के आरोपों को छिपा लिया गया।

रश्मि और महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष मधु चौधरी चार अप्रैल को दिल्ली में मुख्यमंत्री से मिलीं और पूरा मामला बताया। तो सीएम ने रश्मि को पार्टी में वापस लेने के आदेश दिए थे।


पार्टी सूत्रों की मानें तो जिलाध्यक्ष को हटाने की तैयारी भी कर ली गई है।  इसके लिए किसी निर्विवाद अल्पसंख्यक चेहरे की तलाश की जा रही है।

सरकार के दरबार में पहुंचेगा रश्मि-महबूब विवाद
अखिलेश यादव ने जिला संगठन की बिना रिपोर्ट के रश्मि चौधरी की पार्टी में वापसी करने के बाद अब उनको लखनऊ बुलाया है। उनको सच्चाई की जानकारी देने के लिए सीएम ऑफिस बुलावा आया था।

रश्मि चौधरी अपने पक्ष में अमर उजाला में छपी खबरों की कटिंग लेकर लखनऊ रवाना हो गई हैं। वहां बृहस्पतिवार को उनकी सीएम से मुलाकात होगी।

सपा महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष मधू चौधरी ने बताया कि जिला संगठन छेड़छाड़ के आरोपी महबूब अंसारी को बचाने का प्रयास कर रहा है। यह महिला कार्यकर्ताओं का अपमान है। महबूब अंसारी के एक लाख की रंगदारी मांगने की ऑडियो टेप भी सीएम को सुनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed