{"_id":"6a7c6c1d9a11162f8f08f9c8","slug":"gtb-hospital-on-alert-amidst-rising-threat-of-dengue-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150380-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच जीटीबी अस्पताल अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच जीटीबी अस्पताल अलर्ट
विज्ञापन
अस्पताल ने की व्यापक तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। मानसून के दौरान डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ने मरीजों के इलाज के लिए व्यापक तैयारियां कर ली हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, डेंगू मरीजों के लिए पर्याप्त बेड, आवश्यक दवाइयों का स्टॉक, जांच की सुविधा और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपलब्ध है, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।
अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। लैब में जांच की सुविधा उपलब्ध है, जबकि प्लेटलेट्स की व्यवस्था के लिए ब्लड बैंक पूरी तरह तैयार है। अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई हैं। डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द या प्लेटलेट्स कम होने जैसे लक्षण दिखने पर बिना देरी किए अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं। समय पर उपचार से गंभीर मामलों से बचा जा सकता है। साथ ही घर व आसपास पानी जमा न होने दें और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं।